विधायक ने महोत्सव स्थल की तैयारियों का किया निरीक्षण

विधायक ने महोत्सव स्थल की तैयारियों का किया निरीक्षण

# अधिकारियों सहित आयोजन टीम को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
              विधायक रमेश सिंह ने गुरुवार को शाहगंज महोत्सव के आयोजन स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन टीम सहित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।आने वाले चार व पांच दिसंबर को दो दिवसीय शाहगंज महोत्सव का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। जिसमें लगभग आठ सौ कन्याओं के विवाह के साथ ही लोक संस्कृति, शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के अलावा सांस्कृतिक आयोजन होने हैं।
विधायक श्री सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, तहसीलदार आशीष सिंह से विचार विमर्श किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बारे में कोतवाल से भी जानकारी ली।मौके पर उपस्थित एसडीएम कुणाल गौरव ने बताया कि सभी तैयारियों को समय के पहले पूरा करने के लिए प्रशासन लगा हुआ है।
सफाई आदि की व्यवस्था कर ली गई है। मैदान के समतलीकरण करने के साथ ही रोलर से मिट्टी दबाई जा रही है। विधायक रमेश सिंह ने कहा कि महोत्सव जनपद का सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है। इसे सफलता पूर्वक संपन्न करने के लिए जी-जान से हमारे सहयोगी लगे हुए हैं। महोत्सव हमारे शाहगंज की विरासत व विकास को दूर-दूर तक पहुंचाने का माध्यम है।
Previous articleबांग्लादेश भेजे गए लोगों को अंतरिम उपाय के तौर पर वापस लाएं: सुप्रीम कोर्ट
Next articleपुरानी रंजिश में पिता–पुत्र को किया लहूलुहान, केस दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?