15.1 C
Delhi
Thursday, February 19, 2026

पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतर्जनपदीय गो-तस्कर गैंग का सरगना, 1.150 किलो गांजा बरामद

पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतर्जनपदीय गो-तस्कर गैंग का सरगना, 1.150 किलो गांजा बरामद

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
              पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व अंतर्जनपदीय गो-तस्कर माफिया गैंग D-74 के लीडर बृजेश यादव उर्फ बबलू यादव को गिरफ्तार किया, उसके कब्जे से एक किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह और उनकी टीम ने बीती रात ताखा पश्चिम (शिवपुर) के पास सायफन पुलिया पर चेकिंग के दौरान आरोपी को दबोचा।गिरफ्तार आरोपी बृजेश यादव निवासी कोहड़ा थाना शाहगंज शातिर अपराधी बताया जाता है, उसके विरुद्ध 12 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट, हत्या, हत्या का प्रयास, गौहत्या, पशु क्रूरता और आर्म्स एक्ट शामिल हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This