पुलिस के हत्थे चढ़ा एक लाख का इनामी गोतस्कर, 85 मुकदमों का आरोपी

पुलिस के हत्थे चढ़ा एक लाख का इनामी गोतस्कर,85 मुकदमों का आरोपी

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
             खुटहन पुलिस ने शनिवार देर रात बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात अंतरप्रांतीय गोवंशीय तस्कर रवींद्र वर्मा को गिरफ्तार किया।क्षेत्र के मखदूमपुर गांव निवासी रवींद्र पिछले करीब छह महीने से फरार चल रहा था और जौनपुर समेत कई जिलों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना था।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार टीम के साथ रात में अपराधियों की तलाश में पटैला बाजार में गश्त कर रहे थे।
इसी मुखबिर से दौरान सूचना मिली कि वांछित आरोपी ग्रामीण विकास इंटर कॉलेज पटैला-मखदूमपुर मोड़ के पास अपने घर जाने की फिराक में है।सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रात करीब 11 बजे उसे दबोच लिया।पुलिस के मुताबिक रवींद्र वर्मा के खिलाफ चोरी,गोतस्करी,आपराधिक साजिश,हत्या के प्रयास समेत विभिन्न संगीन धाराओं में कुल 85 मुकदमे दर्ज हैं। जनवरी माह में पुलिस की घेराबंदी के दौरान वह फायरिंग करते हुए फरार हो गया था,जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध खुटहन,केराकत,चंदवक,शाहगंज,मछलीशहर और सरपतहां समेत जनपद के विभिन्न थानों के अलावा अयोध्या,सुलतानपुर,प्रतापगढ़,अमेठी,आजमगढ़, अंबेडकरनगर,भदोही जनपदों समेत गुजरात के सूरत में भी मुकदमे दर्ज हैं।गिरफ्तारी के बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।पुलिस अधिकारियों ने इसे गोवंश तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता बताया।
Previous articleक्रेटा कार की टक्कर से बाइक सवार परिवार के चार लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
Next articleजौनपुर की सब्जियां पहुंचेंगी सिंगापुर-दुबई, पहली अंतरराष्ट्रीय खेप रवाना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?