पुलिस ने जब्त किया 12 पेटी पटाखे, एक पर केस दर्ज
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
पुलिस ने शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान ठेले पर लादकर ले जाए जा रहे 12 पेटी पटाखे जब्त कर लिया। मामले में एक अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। जब्त किए गए पटाखों की कीमत डेढ़ लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है।
क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी।

इस दौरान सूचना मिली कि एक ठेले पर 12 पेटी पटाखे ले जाए जा रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने ठेले को पटाखे समेत जब्त कर लिया। उक्त पटाखे एराकियाना निवासी सगीर नामक व्यक्ति के बताए जा रहे हैं, जो कि संकरी गलियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सगीर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।

















