पुलिस ने जब्त किया 12 पेटी पटाखे, एक पर केस दर्ज

पुलिस ने जब्त किया 12 पेटी पटाखे, एक पर केस दर्ज

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
                पुलिस ने शुक्रवार देर रात चेकिंग के दौरान ठेले पर लादकर ले जाए जा रहे 12 पेटी पटाखे जब्त कर लिया। मामले में एक अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। जब्त किए गए पटाखों की कीमत डेढ़ लाख रुपए से अधिक आंकी जा रही है।
क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी।
इस दौरान सूचना मिली कि एक ठेले पर 12 पेटी पटाखे ले जाए जा रहे हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने ठेले को पटाखे समेत जब्त कर लिया। उक्त पटाखे एराकियाना निवासी सगीर नामक व्यक्ति के बताए जा रहे हैं, जो कि संकरी गलियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सगीर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
Previous articleएक दिन की तहसीलदार बनीं छात्रा सारा चौधरी
Next articleपं. छन्नूलाल मिश्र के निधन के बाद दो गुट में बंटा परिवार, बेटा-बेटी अलग-अलग करेंगे 13वीं का संस्कार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?