पुलिस प्रशासन ने पत्रकार संघ को 17 रन से हराया

पुलिस प्रशासन ने पत्रकार संघ को 17 रन से हराया

# इराकियाना मोहल्ले में आयोजित तीन दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में खेला गया मैत्री मैच 

शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
            नगर के इराकियाना मोहल्ला स्थित महताब अहमद के अहाते में आयोजित तीन दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रविवार को पुलिस प्रशासन और शाहगंज पत्रकार संघ के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया।रोमांचक मुकाबले में पुलिस प्रशासन की टीम ने पत्रकार संघ को 17 रन से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
पुलिस टीम के कप्तान थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित छह ओवर में पुलिस प्रशासन की टीम ने 54 रन बनाकर पत्रकार संघ के सामने 55 रन का लक्ष्य रखा।लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार संघ की टीम कप्तान इकरार खान के नेतृत्व में बेहतर शुरुआत नहीं कर सकी।पुलिस गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी और चुस्त क्षेत्ररक्षण के सामने पत्रकारों की टीम निर्धारित छह ओवर में 37 रन ही बना सकी।इस प्रकार पुलिस प्रशासन की टीम ने 17 रन से जीत दर्ज की।
मैच के दौरान क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह, पत्रकार संघ के अध्यक्ष अखलाक खान तथा टूर्नामेंट आयोजक मोहम्मद रिजवान मौजूद रहे।मुकाबले के बाद क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह,अखलाक खान,मोहम्मद रिजवान,सुबहान,शफीक खान,फैजान,सिकंदर और सुलेमान अब्बास ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट में गाजीपुर, भदोही,वाराणसी,टांडा (अंबेडकरनगर),अयोध्या, लखनऊ,जौनपुर,प्रतापगढ़,मिर्जापुर,प्रयागराज, मछलीशहर,आजमगढ़,शेखपुरा और फूलपुर सहित विभिन्न जनपदों की टीमें हिस्सा ले रही हैं,जिससे प्रतियोगिता में खासा उत्साह बना हुआ है।
Previous articleखेत की रखवाली कर रहे अधेड़ दंपति को लाठी-डंडों से पीटा, पति गंभीर 
Next articleगलत नंबर से शुरु हुई बातचीत, 23 साल बड़ी पांच बच्चों की मां से रचाई शादी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?