गलत नंबर से शुरु हुई बातचीत,23 साल बड़ी पांच बच्चों की मां से रचाई शादी
खैरा, जमुई।
तहलका 24×7
बिहार के जमुई जिले में एक अनोखी प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है।खैरा थाना क्षेत्र के 19 वर्षीय महावीर कुमार ठाकुर की करीब दो वर्ष पहले एक गलत नंबर पर बात हुई थी।जिस नंबर पर कॉल लगी, वह पूर्णिया निवासी 42 वर्षीय बिंदु देवी उर्फ सीमा का था।बातचीत का सिलसिला बढ़ा तो दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया।

बताया जा रहा है कि बिंदु देवी पहले से शादीशुदा हैं और पांच बच्चों की मां हैं।उम्र में करीब 23 साल का अंतर होने के बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया और कोलकाता के एक मंदिर में विवाह कर लिया।जब दोनों के साथ रहने की जानकारी गांव वालों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को बुलाकर पूछताछ की।जांच में दोनों के बालिग होने और अपनी मर्जी से साथ रहने की बात सामने आने पर पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।यह अनोखा विवाह अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
















