पुलिस बूथ का निर्माण शुरु, बाजारवासियों में खुशी
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
रामनगर बाजार में गुरुवार को पुलिस बूथ का निर्माण कार्य शुरु कराए जाने पर बाजारवासियों ने खुशी जाहिर की है। व्यवसायियों का कहना है कि पुलिस बूथ बनने से त्वरित सुरक्षा मिलेगी।थाना प्रभारी मुन्ना राम ने बताया कि उक्त बाजार खुटहन व बदलापुर थाने की सीमा पर स्थित है। पश्चिमी छोर पर थाने से इसकी दूरी भी अधिक है।

किसी घटना पर पुलिस फोर्स पहुंचने में समय लग जाता था। इसके अलावा अगल बगल के लगभग एक दर्जन गांव भी थाने से दूर हैं। पुलिस बूथ बनने से उन गांवों में भी किसी घटना पर दस पन्द्रह मिनट के भीतर पुलिस पहुंच जायेगी। इससे अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगेगा।

बूथ निर्माण शुरू होने पर बाजार के डीएस तिवारी, दयाराम उपाध्याय, मोहन गुप्ता, दिलीप गुप्ता, मुन्ना तिवारी, संजय दूबे, काशीनाथ तिवारी, अजीत गुप्ता, दिनेश गुप्ता आदि ने खुशी जाहिर की है।















