पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई साहुल के हत्या की पुष्टि

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई साहुल के हत्या की पुष्टि

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              क्षेत्र के लखमापुर गांव निवासी साहुल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के रहस्य से पर्दा उठ गया है। रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साहुल की मौत को सामान्य बताया गया है।लखमापुर निवासी साहुल (24) पुत्र स्व. संतलाल का शव 26 अप्रैल की सुबह घर के निकट नहर पुलिया के नीचे संदिग्ध हालत में मिला था।
परिवार वाले साहुल की हत्या का आरोप लगा रहे थे। साहुल के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। इस बीच पुलिस हर पहलू पर पर जांच पड़ताल कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो गया कि साहुल की हत्या नहीं हुई थी।
पुलिस घटना के दिन भी पुलिया से गिरने पर मौत की आशंका जता रही थी।थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट नार्मल है। रिपोर्ट से कोई घटना प्रतीत नहीं हो रही है। विधिक कार्रवाई जारी है।
Previous articleअपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी, किशोरी बरामद
Next articleअब आधार, पैन, राशन कार्ड नागरिकता की पहचान नहीं, दो दस्तावेज हैं मान्य
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?