अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी, किशोरी बरामद

अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी, किशोरी बरामद

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
             पुलिस ने पिछले माह अपहृत किशोरी को बरामद कर अपहरण, दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार किया, फरार दूसरे आरोपित की तलाश जारी है। पुलिस ने किशोरी को बरामद करते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर जांच में जुटी है।क्षेत्र के एक गांव की 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 16 वर्षीय किशोरी गत 22 अप्रैल की दोपहर 12.30 बजे घर से लापता हो गई थी।
खोजबीन के बाद भी न मिलने पर दूसरे दिन पिता ने थाने में तहरीर देकर महराजगंज के सवंसा निवासी रेहान व प्रतापगढ़ निवासी नीलेश तिवारी पर अपहरण कर लेने का आरोप लगाया। अपहरण व पाक्सो एक्ट का केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई। गुरुवार की शाम करीब साढ़े चार बजे प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम घुसिया ने टीम के साथ पहुंचकर मल्हनी बाजार से किशोरी को बरामद व आरोपित रेहान को गिरफ्तार किया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दूसरे आरोपित नीलेश तिवारी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता का शुक्रवार को महिला कांस्टेबल की निगरानी में जिला महिला अस्पताल भेजकर मेडिकल मुआयना कराया गया है।
Previous articleवैवाहिक कार्यक्रम में जा रहा युवक बोलेरो से टकराया, हालत गंभीर
Next articleपोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई साहुल के हत्या की पुष्टि
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?