प्रतीक्षालय के खम्भे से टकराई बाईक, युवक गम्भीर रूप से घायल
# बीएचयू रेफर, तेज रफ्तार व घुमावदार सड़क बनी दुर्घटना का कारण
खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
क्षेत्र के रामनगर चौराहे स्थित प्रतीक्षालय से रविवार की दोपहर में एक बाईक सवार युवक की जोरदार टकराहट से उसका सिर फटकर लहलुहान हो गया। वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। बाईक पर सवार अन्य दो युवकों को हल्की फुल्की चोटे आयी। बाजार वासियों ने सभी घायलों को तत्काल स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। जहां एक युवक की गम्भीर हालत देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से चिकित्सकों ने बेहतर उपचार हेतु उसे बीएचयू रेफर कर दिया। वहां पर उसका उपचार चल रहा है।

















