प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पिंडरा में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पिंडरा में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               पिंडरा बाजार में रविवार सायं भारतीय जनता पार्टी द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान वाराणसी जौनपुर मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व युवाओं में जोश दिखा। यात्रा में काफी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल हुए।
रविवार को पिंडरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रविशंकर सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। उसके बाद डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों पर झूमते हुए भाजपाई नारेबाजी करते हुए पिंडरा बाजार के अंतिम छोर तक पहुंचे। एक किमी यात्रा पूरी करने में एक घण्टे लगे। इस दौरान यातायात को सामान्य करने में पुलिसकर्मियों को पसीने छूट गए।
प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर निकले तिरंगा यात्रा में  काशी क्षेत्र के किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामू गुप्ता,अजय ऊदल, मनीष पाठक, मण्डल अध्यक्ष सुनील दत्त वर्मा, प्रधान पकंज शुक्ला, विनोद पांडेय, विनोद यादव, राजेन्द्र पटेल, पूर्व प्रधान जगदीश सिंह, माया पटेल, रीता देवी, गिरधर सेठ, सुधांशु जायसवाल, धर्मेंद्र सिंह देव, मो. गुलाम, सुल्तान अहमद, शाहिद खां, मुख्तार खां, मनीष सिंह, गुडु सिंह, राहुल चौहान समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।
Previous articleतिरंगा यात्रा में देश की एकता और अखंडता का दिखा जज्बा
Next articleवैदिक मंत्रोच्चार के साथ पे पे मार्ट का शुभारंभ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?