वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पे पे मार्ट का शुभारंभ
# एक ही छत के नीचे घरेलू सामान से लेकर फैशन तक खरीदारी सुविधा
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
नगर में‘पे पे मार्ट’का उद्घाटन शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजन के साथ हुआ। मार्ट के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रवण कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह और संतोष कुमार सिंह ने पुरोहित बैजनाथ पाण्डेय और पंकज मिश्रा के साथ पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया।

उद्घाटन अवसर पर विधायक रमेश सिंह, क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, सपा नेता संजय यादव एडवोकेट, सामाजसेवी फिरोज खान गुड्डू समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मार्ट का अवलोकन कर इसे बड़े शहरों जैसी सुविधाओं से लैस बताया।

निदेशक श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि‘पे पे मार्ट’ में दैनिक आवश्यकताओं के सभी सामान, किराना, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, आधुनिक किचन आइटम, बच्चों के खिलौने और नवीनतम फैशन परिधान एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए कैशलेस पेमेंट, आरामदायक शॉपिंग स्पेस की व्यवस्था की गई है। उद्घाटन के बाद मार्ट की सुविधाओं की सभी ने सराहना की।

















