प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दुबे बने जिला सेवा प्रमुख,हर्ष का माहौल
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
विश्व हिंदू परिषद की सेवा जिला बैठक में सुइथाकला प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दुबे को जिला सेवा प्रमुख घोषित किए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखने को मिला।यह घोषणा जनपद के सिकरारा क्षेत्र स्थित श्री विश्वंभर शिव मंदिर में आयोजित बैठक के दौरान की गई।

कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र सह सेवा प्रमुख राकेश श्रीवास्तव,जिला संगठन मंत्री सतेंद्र जी,प्रांत सह सेवा प्रमुख बंधु तिवारी एवं जिला मंत्री सुनील जी के नेतृत्व में हुआ।गौरतलब है कि राम प्रकाश दुबे विकास खंड के भगासा गांव के प्रधान होने के साथ सुइथाकला प्रधान संघ के अध्यक्ष भी हैं।समाजसेवा,सक्रियता और मिलनसार स्वभाव के कारण उनकी क्षेत्र में अच्छी पहचान और लोकप्रियता है।

घोषणा के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने,सेवा गतिविधियों का विस्तार करने तथा समाज के सभी वर्गों तक पहुंच बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।इस मौके पर अश्विनी उपाध्याय,नीरज सिंह,धर्मेंद्र मिश्रा,अजय तिवारी,रिंकू, सदानंद दुबे समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
















