खैरात से नहीं,शिक्षा से मिटेगी गरीबी: सुरेश त्रिपाठी
# सरकारी संस्थाओं के प्रति सरकार का आकर्षण घटा है
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व शिक्षक एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी देश की गरीबी का उन्मूलन खैरात बांटने से संभव नहीं है।शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जिससे समाज और देश का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि यदि परिवार शिक्षित होगा तो वह स्वयं रोजगार के अवसर तलाश कर आत्मनिर्भर बन सकता है।गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही सामाजिक और आर्थिक असमानता को दूर करने का सबसे प्रभावी साधन है। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में सरकारी संस्थाओं के प्रति सरकार का आकर्षण कम हुआ है।जिससे व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर उन्होंने आगामी दो मई को प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन करने का आह्वान किया और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षकों के साथ रणनीति तैयार की।इससे वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इण्टर कॉलेज में उनका भव्य स्वागत किया गया।शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर उनका अभिननंद किया।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री व प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय,जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह,जिला मंत्री रमाशंकर पाठक,कोषाध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री अनुज मिश्र,प्राचार्य विनय कुमार सिंह, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता,एनसीसी कैप्टन राजेश यादव,एनसीसी अधिकारी विनोद मिश्रा,रेखा यादव, अनुराग यादव,अखिलेश मिश्र सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।

















