फर्जी दरोगा बनकर कर रहा था वसूली, असली इंस्पेक्टर की गाड़ी रोकते ही खुली पोल

फर्जी दरोगा बनकर कर रहा था वसूली,असली इंस्पेक्टर की गाड़ी रोकते ही खुली पोल

वाराणसी। 
तहलका 24×7 
               पुलिस की वर्दी पहन खुद को दरोगा बताकर राहगीरों से अवैध वसूली करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।आरोपी की पहचान राजन प्रजापति के रुप में हुई।उससे पूछताछ कर उसके नेटवर्क और गतिविधियों की जांच की जा रही है।पुलिस के अनुसार,आरोपी शहर के एक सुनसान इलाके में वाहनों को रोककर खुद को पुलिस अधिकारी बताता था और लोगों से अवैध वसूली करता था।
इसी दौरान उसने एक कार को भी रोक लिया।संयोगवश कार में सादे कपड़ों में किसी कार्यक्रम से लौट रहे एक पुलिस इंस्पेक्टर सवार थे।इंस्पेक्टर को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं।पूछताछ के दौरान वह अपनी पहचान और तैनाती से संबंधित कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका।
इसके बाद स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाकर उसे हिरासत में ले लिया गया।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह कब से फर्जी दरोगा बनकर अवैध वसूली कर रहा था और उसके साथ इस काम में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleबरसाती नाले में बह गई मां-बेटी, आठ माह की मासूम का शव मिला, मां की तलाश जारी
Next articleराम मंदिर ट्रस्ट की बैठक 6 जुलाई को, चंपत राय व अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर होगी वोटिंग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?