फर्जी दस्तावेजों से 90 हजार का मोबाइल फाइनेंस, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

फर्जी दस्तावेजों से 90 हजार का मोबाइल फाइनेंस,पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

वाराणसी। 
तहलका 24×7 
              लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के जरिए मोबाइल फाइनेंस कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।नई बस्ती, पांडेयपुर निवासी सलीम पुत्र स्वर्गीय महमूद ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2023 में उनके नाम,फोटो एवं अन्य दस्तावेजों का दुरुपयोग कर करीब 90 हजार रुपये का मोबाइल फाइनेंस कराया गया।
उनका कहना है कि उन्होंने स्वयं किसी प्रकार का फाइनेंस नहीं कराया था।पीड़ित के अनुसार पांडेयपुर स्थित एक मोबाइल दुकान के माध्यम से सैमसंग फ्लिप-5 फोल्ड मोबाइल का फाइनेंस कराया गया, जिसमें दुकान संचालक राहुल जायसवाल का नाम भी सामने आया है।उन्हें इस मामले की जानकारी तब हुई जब उनके नाम पर चल रही ईएमआई का पता चला।
शिकायत के आधार पर लालपुर-पांडेयपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।पुलिस फाइनेंस से संबंधित दस्तावेजों,आवेदन प्रक्रिया तथा अन्य अभिलेखों की जांच कर रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे,उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleआजाद बिंद हत्याकांड: एक लाख के इनामी भोले राजभर को हाईकोर्ट से राहत, 60 दिन की गिरफ्तारी पर रोक
Next articleअजब-गज़ब तर्क: बारिश में सोना गल गया और बाकी बंदर उठा ले गए! कोर्ट ने जताई सख्त नाराजगी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?