फाइनल मुकाबले में वाराणसी ने खैराबाद को हराकर जीता कप

फाइनल मुकाबले में वाराणसी ने खैराबाद को हराकर जीता कप

# जीवन मे हर इंसान को एक बार जरूर हारना चाहिए- रामजी जायसवाल

# भोजपुरी गायक रविन्द्र सिंह ज्योति के गानों से झूम उठे के दर्शक

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के नार्मल मैदान में शुक्रवार को केराकत डेवलपमेंट एकेडमी के तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह राज्यस्तरीय फुटबॉल मैच प्रतियोगिता का फाइनल मैच डीएलडब्ल्यू वाराणसी बनाम साहिल स्पोर्टिंग क्लब खैराबाद के बीच खेला गया। बतौर मुख्य अतिथि फार्मेसी कॉलेज के डायरेक्टर इंजीनियर चंद्रजीत यादव, कृष्ण सुदामा ऑफ इंस्टिट्यूट गाजीपुर के चेयरमैन डॉ विजय यादव, बलदेव ग्रुप इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर गुरु अनिल यादव, आरपीएस महाविद्यालय उदयपुर के प्रबंधक कृष्ण कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी गायक रविन्द्र सिंह ज्योति, क्लब सांग्स गायक ज्योति माही, तेजस टुडे के डारेक्टर व मंडल अध्यक्ष रामजी जायसवाल, पूर्व चेयरमैन मीना साहू, ईस्टर्न मशाल व आरएसपीएल के अधिकारियों से संयुक्त रूप से खिलाड़ियों का परिचय कराने के पश्चात राष्ट्रगान के पश्चात वंदेमातरम के उदघोष के साथ मैच को शुरू करा दिया गया।

दोनो टीमों के बीच शानदार मुकाबला देखने को मिला।मुकाबले के पहले हाफ में वाराणसी ने खेल के दसवें मिनट में बढ़त बना ली। लेकिन बारहवें मिनट में खैराबाद की टीम ने एक गोल कर खेल को बराबर कर ली। खेल में शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए वाराणसी की टीम ने 15वें व 19वें मिनट लगातार दो गोल कर अपनी बढ़त बनाते हुए मुकाबले के दूसरे हाफ के 8वें व 16वें मिनट में लगातार दो गोल कर मैच में अपनी जीत सुनिश्चित करते हुए प्रतियोगिता के फाइनल मैच में खैराबाद को 5-1 से हराकर खिताब पर कब्जा कर विजेता बनी। खेल में उम्दा प्रदर्शन करने वाले वाराणसी के खिलाड़ी संदीप को मैन आफ द मैच दिया गया। उपस्थित मुख्य अतिथि को केराकत एकेडमी के सदस्यों ने माल्यार्पण कर तेजस न्यूज स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किए। मैच रेफरी संतराम निषाद, मनीष निषाद व रूपेश शर्मा रहे। मैच का संचालन वीरेंद्र यादव व सुदर्शन यादव ने किया। इस दौरान दर्शको के द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते देखा गया नार्मल मैदान में भारी संख्या में मैच देखने के लिए दर्शको की भीड़ मौजूद रही।

# जीवन मे इंसान को एक बार जरूर हराना चाहिए- रामजी जायसवाल

बतौर विशिष्ट अतिथि तेजस टुडे के समूह संपादक रामजी जायसवाल ने खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल में हार और जीत दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जीत से उत्साह बढ़ता है तो हार से प्रेरणा मिलती है इसलिए मेरा मानना है कि हर इंसान को जिंदगी में एक बार जरूर हराना चाहिए जिससे जिंदगी कुछ कर गुजरने की प्रेरणा मिल सके। केराकत राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता ग्रामीणांचल में छिपी प्रतिभाओ के लिए सुनहरा अवसर प्रदान करता हैं।

अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी गायक रविंद्र सिंह ज्योति व क्लब की गायिका माही ज्योति के मधुर गीत को सुनकर मैदान में उपस्थित दर्शक झूम उठे। मंच पर उपस्थित स्पोर्ट्स डेवलपमेंट एकेडमी संथापक दूधनाथ यादव, संरक्षक पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार साहू, अध्य्क्ष राजेश साहू, उपाध्यक्ष विनोद कुमार साहू, वरिष्ट उपाध्यक्ष सुशील कुमार सोनकर, महामंत्री क़याम खान, कोषाध्यक्ष संतराम, सचिव सत्यनारायण सोनी सहित समेत प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : खुद को घिरता देख बिजली मोटर चोर अपनी बाइक छोड़कर भागे
Next articleदलबदलुओं की वजह से जिनका कटेगा टिकट, अब उनका क्या??
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?