फ्रांस के राजदूत ने किया जौनपुर के ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन

फ्रांस के राजदूत ने किया जौनपुर के ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने शनिवार को अटाला मस्जिद, बड़ी मस्जिद, लाल दरवाजा, शाही पुल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास अद्भुत है, मैं यहां जौनपुर में आकर खुश हूं, मुझे लगता है कि यह एक सुंदर विरासत है। यहां की संस्कृति विविधता से भरी हुई  है।

फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने जौनपुर में बड़ी मस्जिद का अवलोकन करने के बाद बताये कि मैं यहां आकर बेहद प्रसन्न हूं। भारतीय इतिहास अद्भूत है। मुझे लगता है कि यहां पर एक सुंदर विरासत की रक्षा की जाती है। इस दौरान उन्होंने इमारतों पर की गई कलाकृतियों की अपने कैमरे से तस्वीरे ली और इमारतों पर की गई कलाकारी की प्रशंसा की और सरकारी स्कूलों के बच्चों, आम लोगो से भी मिले। शहर में प्राचीन इमरती की दुकान पर जाकर इमरती खाई और तारीफ की। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल, अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र दुबे, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Previous articleअब्दुल अज़ीज़ अंसारी पीजी कॉलेज
Next articleजौनपुर : भाजपा ने मनाया काला दिवस, लोकतंत्र सेनानी को किया सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?