बड़े कारोबारी की बिहार में मिली लाश, कई जिलों में हड़कंप

बड़े कारोबारी की बिहार में मिली लाश, कई जिलों में हड़कंप

जहानाबाद। 
तहलका 24×7.                                                             महाराष्ट्र के पुणे के एक बड़े स्क्रैप व्यवसायी की बिहार में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घोसी थाना क्षेत्र के मननपुर गांव के पास से लाश बरामद की गई। मृतक की पहचान पुणे के व्यवसायी लक्ष्मण साधु शिंदे के रूप में हुई, जो स्क्रैप के व्यवसाय से जुड़े थे।तीन दिन पहले जहानाबाद के बंधुगंज एकंगरसराय सड़क पर घोसी थाना क्षेत्र के मननपुर गांव के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था।

 

पुलिस ने लावारिस लाश समझकर उसका पोस्टमार्टम करा दिया, लेकिन लाश की पहचान होते ही पुलिस महकमे में हड़कंम मच गया है। जानकारी के मुताबिक, व्यवसायी को साइबर ठगों ने पटना बुलाकर अपहरण किया और हत्या कर दी। इस दौरान अपराधी व्यवसायी को पटना, नालंदा और जहानाबाद लेकर घूमे होंगे। मामले की गूंज पटना पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गई है। पटना, जहानाबाद और नालंदा की पुलिस मिलकर इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की जांच में जुटी है।

 

जहां से व्यवसायी की लाश मिली थी, वहां के स्थानीय चुनकपुर गांव निवासी मुन्ना कुमार ने बताया कि हम लोग अपने खेत पर फसल देखने के लिए आए तो देखा कि सड़क के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इस घटना की सूचना आसपास के लोगों को दिया, जैसे ही इलाके में इस बात की सूचना मिली बड़ी संख्या में लोग देखने के लिए इकट्ठे हुए। किसी ने इस व्यक्ति की पहचान नहीं की। लगता है कि कहीं दूसरे जगह से इसकी हत्या कर शव को लाकर फेंक दिया है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Previous articleआजीवन सजा काटकर आए अपराधी ने वृद्ध पर किया जानलेवा हमला
Next articleकुछ निजी स्कूल अभिभावकों के जेब में डाल रहे डाका
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?