बसपा सुप्रीमो मायावती ने विधायक उमाशंकर सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

बसपा सुप्रीमो मायावती ने विधायक उमाशंकर सिंह को दी श्रद्धांजलि,परिजनों से की मुलाकात

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
              बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के लखनऊ स्थित आवास पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवार को इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संदेश दिया।
उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए गोमती नगर के विपुल खंड स्थित उनके आवास पर रखा गया,जहां दोपहर 12 बजे तक लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव खनवर नगरा तहसील रसड़ा जनपद बलिया के लिए रवाना किया गया,जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।गौरतलब है कि उमाशंकर सिंह का बुधवार शाम दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में वह बसपा के एकमात्र विधायक थे और मायावती के सबसे भरोसेमंद नेताओं में उनकी गिनती होती थी।गंभीर बीमारी के बावजूद वह लगातार राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे।दो दिन पूर्व ही उन्होंने अस्पताल से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को फोन कर सपा विधायक आलम बदी के निधन पर अपनी तथा पार्टी की ओर से शोक संवेदना व्यक्त की थी।मायावती ने कहा कि लोकप्रिय विधायक उमाशंकर सिंह का निधन अत्यंत दुखद है।
उन्होंने कहा कि उनके परिवार और सभी शुभचिंतकों के प्रति उनकी गहरी शोक संवेदनाएं हैं।उन्होंने उमाशंकर सिंह की पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनका पूरा परिवार बसपा परिवार का हिस्सा है और उन्हें सदैव बड़ी बहन के रुप में सम्मान देता रहा है।उन्होंने बताया कि उमाशंकर सिंह के पुत्र से उनका लगातार संपर्क बना हुआ था और उसी दौरान उनके निधन का दुखद समाचार मिला।मायावती ने कहा कि इस कठिन समय में पूरी बसपा उनके परिवार के साथ खड़ी है तथा परिवार को हिम्मत के साथ इस दुख का सामना करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
Previous articleसड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत, साथी की भी गई जान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?