12.1 C
Delhi
Sunday, January 18, 2026

बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 16 घायल

बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, 16 घायल

बहराइच। 
तहलका 24×7
               उत्तर प्रदेश के बहराइच में मंगलवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां गोंडा-बहराइच मार्ग पर खूंटेहना चौकी के काटिलिया के पास तेज रफ्तार बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार के पांच लोगों की हादसे में जान चली जाने के बाद घरवालों को रो-रोकर बुरा हाल है।बताया गया कि मृतक और घायल हुजूरपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव के रहने वाले हैं। वह ऑटो बुक करके पयागपुर थाना क्षेत्र के कोलुहवा गांव में एक रिश्तेदार के घर वलीमा में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में बस ने टक्कर मार दी।
मृतकों की पहचान अजीम (12), फहद (5), मरियम (65), अमजद (45) और मुन्नी (45) के रूप में हुई। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। देखते ही देखते गोंडा-बहराइच मार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से सभी को मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा। शवों को मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने गाड़ियों को हटवाकर यातायात बहाल कराया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित 

जेसीआई सिटी का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह आयोजित  शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               सामाजिक...

More Articles Like This