डीएम के हाथों पुस्तक पाकर गदगद हुए गुरूजी
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के अवसर पर जिला अधिकारी डा. दिनेश चन्द्र के पुरस्कार स्वरुप उनकी स्वरचित पुस्तक पाकर गुरूजी का चेहरा खिल उठा। जिसे लेकर मौके पर रहे शिक्षा महकमे के आला अधिकारियों समेत अन्य लोगों में हर्ष का माहौल बन गया। लोग गुरूजी को बधाई देने लगे।

मौका उक्त समारोह के मंच संचालन का था। जिसके लिए विकास खण्ड अन्तर्गत सवायन गांव स्थित राजकीय हाई स्कूल में बतौर शिक्षक देवरिया जनपद निवासी राहुल राज मिश्र को जिम्मा सौंपा गया। संचालक की भूमिका निभा रहे गुरूजी से जिलाधिकारी महोदय इतना प्रभावित हुए कि उनकी सराहना कर जाते जाते अपनी स्वरचित पुस्तक “कर्म निर्णय” उपहार स्वरूप भेंट किया।

जिलाधिकारी के हाथों पुस्तक पाकर जहां गुरूजी का चेहरा खिल उठा, वहीं मौके पर रहे शिक्षा महकमे के आला अधिकारियों समेत अन्य लोगों में हर्ष का माहौल बन गया। इस उपलब्धि पर डा. आलोक सिंह पालीवाल, रबीश पटेल, पंकज शुक्ल समेत अन्य लोग गुरूजी को बधाई देने लगे।

















