बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, युवक की कुल्हाड़ी से हत्या

बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, युवक की कुल्हाड़ी से हत्या

जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
             केराकत कोतवाली अंतर्गत पसेवा गांव की चौहान बस्ती में बुधवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवक की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी गई। घटना का कारण बहन से छेड़छाड़ का विरोध करना बताया जा रहा है।उक्त गांव निवासी शमशेर चौहान (21) मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे, जो धान की खेती के सिलसिले में हाल ही में घर लौटे थे।
उनकी छोटी बहन बारहवीं कक्षा की छात्रा है। आरोप है कि पड़ोस के गांव का युवक शिवम सिंह आए दिन बहन को स्कूल आते-जाते परेशान करता था। इसकी जानकारी जब शमशेर को हुई तो उन्होंने शिवम को फटकार लगाई और भविष्य में ऐसी हरकत दोबारा न करने की चेतावनी दी। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के बीच रंजिश हो गई।
बुधवार दोपहर शमशेर का छोटा भाई सूरज चौहान गांव के सरकारी ट्यूबवेल पर पाइप डाल रहा था, तभी चार हमलावर वहां पहुंचे और सूरज की पिटाई करने लगे। शोर सुनकर शमशेर मौके की ओर दौड़े, लेकिन जैसे ही वह गांव स्थित गोदाम के पास पहुंचे, हमलावरों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रुप से घायल शमशेर को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही।पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
Previous article31 माध्यमिक स्कूलों को मिला वाटर कूलर
Next articleस्थगन आदेश के बावजूद जमीन पर कब्जे का प्रयास, मिल रही धमकी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?