स्थगन आदेश के बावजूद जमीन पर कब्जे का प्रयास, मिल रही धमकी

स्थगन आदेश के बावजूद जमीन पर कब्जे का प्रयास, मिल रही धमकी

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
             स्थगन आदेश के बावजूद अवैध कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित विधवा ने मुख्यमंत्री और डीएम समेत उच्च अधिकारियों को भेजे गए प्रार्थना पत्र में इसकी शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।पुराना चौक निवासी सरला देवी ने मुख्यमंत्री समेत उच्च अधिकारियों को भेजे गए प्रार्थना पत्र में पड़ोसियों पर आरोप लगाया कि उसके जमीन पर जाने का रास्ता मनबढ़ों ने बाधित कर दिया है।
वहां पर लगे एक नीम के पेड़ को कटवा दिया और अब जमीन पर जबरन निर्माण कार्य करा रहे हैं। पीड़ित के मुताबिक उक्त भूमि उसके पिता को पुश्तैनी बंटवारे में अदालत के जरिए मिली थी और इस पर दीवानी न्यायालय से स्थगन आदेश भी मिला हुआ है। पीड़िता ने मुख्यमंत्री और उच्च अधिकारियों से मनबढ़ों पर कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।
Previous articleबहन से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, युवक की कुल्हाड़ी से हत्या
Next articleसंदिग्ध हालत में फांसी पर लटकता मिला विवाहिता की लाश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?