बहू पर लगाया फांसी लगाने के प्रयास का आरोप

बहू पर लगाया फांसी लगाने के प्रयास का आरोप

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                मोजीपुर गांव में रविवार की देर रात पति से विवाद के बाद पत्नी द्वारा फांसी लगाने के प्रयास के मामले में घटना के दूसरे दिन ससुर ने बहू के खिलाफ थाने में तहरीर दी। हालांकि परिजनों की सजगता से अनहोनी घटना टल गई।गांव निवासी बिनोद बिंद ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बहू अंगीरा देवी घरेलू छोटी-मोटी बातों को लेकर अक्सर परिजनों से विवाद करती है।
रविवार को पति दीपक बिंद से विवाद के बाद रात लगभग ग्यारह बजे वह अपने कमरे में जाकर भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। शक होने पर जब दरवाजा धक्का देकर खोला गया तो भीतर वह रस्सी से फंदा बना रही थी। यह भी आरोप लगाया कि वह अक्सर परिवार के सभी लोगों को फंसा देने की धमकी भी देती है। रात में ही घटना की सूचना उसके मायका पक्ष को दी गई, लेकिन वहां से भी कोई समझाने बुझाने के लिए नहीं आया।
Previous articleकथावाचक माफी नहीं मांगते तो उनके खिलाफ होगा देशव्यापी आंदोलन : बच्चा भाईया
Next articleपतंजलि योग भवन में योग शिविर का शुभारंभ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?