कथावाचक माफी नहीं मांगते तो उनके खिलाफ होगा देशव्यापी आंदोलन : बच्चा भाईया

कथावाचक माफी नहीं मांगते तो उनके खिलाफ होगा देशव्यापी आंदोलन : बच्चा भाईया 

# कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा भगवान चित्रगुप्त पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से कायस्थ समाज में आक्रोश 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक जिला अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट के आवास पर हुई।बैठक का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ने किया। बैठक में 14 जून को महाराष्ट्र में हुए एक कार्यक्रम का मुद्दा उठा। कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा भगवान चित्रगुप्त के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर कायस्थ समाज ने कड़ी नाराजगी जताई।समाज के लोगों ने कथावाचक से सार्वजनिक माफी की मांग की है।
समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि कथावाचक माफी नहीं मांगते हैं, तो उनके खिलाफ देशभर में आंदोलन किया जाएगा। समाज के सदस्यों ने कहा कि किसी भी भगवान का मजाक उड़ाना या उनके बारे में अशोभनीय टिप्पणी करना स्वीकार्य नहीं है। बैठक में डॉ. विवेक श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, गिरिजेश श्रीवास्तव समेत कायस्थ समाज के प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।
Previous articleगृहमंत्री ने 60,244 सिपाहियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र
Next articleबहू पर लगाया फांसी लगाने के प्रयास का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?