बहू बनी मौत: तीन शादियां, एक हत्या, चौथे शिकार की तैयारी, सास को बाथरूम में उतारा मौत के घाट

बहू बनी मौत: तीन शादियां, एक हत्या, चौथे शिकार की तैयारी, सास को बाथरूम में उतारा मौत के घाट

इंदौर। 
तहलका 24×7
              विजयनगर इलाके में रहने वाली नेहा चौधरी नाम की महिला पर अपनी सास की निर्मम हत्या करने, तीन युवकों से शादी करने और चौथे को फंसाने की तैयारी में रहने के आरोप हैं। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पुलिस जांच में सामने आया है कि नेहा चौधरी ने पहले नरसिंहपुर निवासी बृजेश पटेल से शादी की, जिससे उसका एक बेटा भी है। तलाक के बाद बेटा पिता के पास चला गया।
इसके बाद वह मुंबई पहुंची और रोहित नामक युवक के साथ लिव-इन में रहने लगी। बाद में उसने रोहित पर बलात्कार का केस दर्ज करा दिया। तीसरी शादी इंदौर निवासी संदीप चौधरी से की और विजयनगर में रहने लगी। शादी के कुछ समय बाद ही परिवार में विवाद बढ़ने लगे। ससुराल पक्ष के अनुसार नेहा आदर्श नाम के युवक से लगातार फोन पर संपर्क में रहती थी और इसी को लेकर घर में झगड़े होते थे।
जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि नेहा ने अपने पहले बेटे के जन्म के बाद नसबंदी करवा ली थी, ताकि आगे वह किसी पुरुष के साथ बच्चा न होने का बहाना बना सके और भावनात्मक शोषण कर सके। परिवार बढ़ाने को लेकर विवाद उसके हर रिश्ते में एक अहम कारण रहा। संदीप की मां को नेहा की आदर्श से बातचीत पर आपत्ति थी। साथ ही वह बहू को बच्चा न होने पर ताना भी देती थी। माना जा रहा है कि इसी वजह से नेहा ने रात में सास को बाथरूम में बुलाया और फरसी से वार कर हत्या कर दी।
घटना के समय संदीप घर पर नहीं था। लौटने पर जब उसने मां को बाथरूम में मृत पाया, तो पुलिस को सूचना दी गई।नेहा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसका मोबाइल जब्त कर कॉल रिकॉर्ड्स, पुराने रिश्तों और अपराध की पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Previous articleसिंदूरपुरम होगा फतेहाबाद का नाम, प्रस्ताव पारित, 367 साल पूर्व औरंगजेब ने रखा था नाम
Next articleजिला खनन अधिकारी घूसखोरी में फंसे
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?