बार-बार घर छोड़कर चली जाती है पत्नी,परेशान पति ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
बांदा।
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है,जहां एक युवक अपनी पत्नी के बार-बार घर छोड़कर चले जाने से परेशान होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गया। युवक ने एसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि उसकी पत्नी बार-बार घर से भाग जाती है,जिससे उसका पारिवारिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक ने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी कई बार बिना बताए घर छोड़कर जा चुकी है।उसने कहा कि इस वजह से वह मानसिक रुप से परेशान है और परिवार की प्रतिष्ठा भी प्रभावित हो रही है।युवक ने पुलिस से पत्नी को खोजकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने युवक की पूरी बात सुनी और संबंधित थाना प्रभारी को मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस अब शिकायत के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद तथ्य सामने आने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।


















