बभनौटी में शोक सभा आयोजित कर भरत भूषण तिवारी को दी गई श्रद्धांजलि

बभनौटी में शोक सभा आयोजित कर भरत भूषण तिवारी को दी गई श्रद्धांजलि

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
              क्षेत्र के बभनौटी गांव में बिहार के चर्चित भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर प्रकरण को लेकर शोकसभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दिवंगत भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।शोक सभा का आयोजन समाजसेवी वीरेंद्र पाण्डेय के नेतृत्व में हुआ।
सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. गजेंद्र पाण्डेय,सुरेन्द्र पाण्डेय तथा शिवम पाठक ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया।वक्ताओं ने कहा कि भरत भूषण तिवारी की मृत्यु से उनके परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।उन्होंने कहा लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक को न्याय पाने का अधिकार है और मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए।वक्ताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति व परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।शोक सभा में मौजूद लोगों ने भरत भूषण तिवारी के व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल गमगीन रहा और लोगों ने नम आंखों से दिवंगत आत्मा को अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Previous articleबार-बार घर छोड़कर चली जाती है पत्नी, परेशान पति ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Next articleभरत तिवारी एनकाउंटर मामले में हाईकोर्ट में जनहित याचिका, निष्पक्ष जांच व परिवार की सुरक्षा की मांग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?