बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, जीते पुरस्कार
# विधार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क, शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करता है खेल: डा. गोरखनाथ
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
ब्लाक स्तरीय वार्षिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक विद्यालय पोरईकला में हुई। जिसमें परिषदीय स्कूलों के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने जोश के साथ दौड़, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो सहित खेलकूद में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि डॉ. गोरखनाथ पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पित करते हुए फीता काट कर व हरी झंडी दिखाकर किया। अतिथियों का बुके प्रदान कर, बैंच लगाकर व कैप लगाकर स्वागत किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी शाहगंज बसन्त कुमार शुक्ल ने अतिथियों को अंग वस्त्रम पहना कर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

गणेश वंदना, स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम पू मा वि गुरैनी, प्रा वि गोरारी, प्रा वि धौरइल की छात्राओं ने प्रस्तुत किया।इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और सहयोग की भावना भी विकसित करते हैं।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क और शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करना रहा।

लोगों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी बसन्त शुक्ल ने कहा कि बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के साथ उनके सर्वांगीण विकास में खेल-कूद का बहुत योगदान है। इससे हार-जीत को स्वीकार करना, और नई प्रतिभाओं की पहचान होती है।प्राथमिक व जूनियर स्कूलों के छात्र छात्राओं ने विभिन्न खेल-कूद स्पर्धा में हिस्सा लिया, न्याय पंचायत स्तर की टीमों ने भाग लिया।

जिसमें प्राथमिक वर्ग में 50 मीटर दौड़ बालक में अमी यादव बरंगी प्रथम, ज़ीशान रानीमऊ दित्तीय, अनुराग बड़ऊर तृतीय।बालिका वर्ग में आरोही बरंगी प्रथम, डिम्पल मेहरांवा द्वितीय, करीना बड़ऊर तृतीय। 100 मीटर दौड़ प्राथमिक बालक वर्ग में रविकांत सबरहद प्रथम, फरहान खलीलपुर द्वितीय, श्रेयांश बड़ऊर तृतीय। बालिका वर्ग में अंशिका रूधौली प्रथम, गोल्डी बड़ऊर द्वितीय, लक्ष्मी खलीलपुर तृतीय रहे। कबड्डी प्राथमिक बालक वर्ग में बालिका वर्ग में पीएम श्री कयार प्रथम, रुदौली द्वितीय। कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में।

बालिका में रहें। खो-खो जूनियर बालिका वर्ग में पू मा वि मुड़ेला प्रथम, पीएम श्री वि. कयार द्वितीय।विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता रेफरी व्यायाम शिक्षक अरुणेश कुमार यादव रहें। संचालन सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा व रत्नेश सिंह ने किया। निर्णायक मंडल में आशीष सिंह, सूर्य प्रकाश प्रजापति, वीरेंद्र यादव, राजेश निषाद, शैलेन्द्र सिंह, सुभाष, राम बहाल, सूर्य प्रकाश रहे।

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि, नोडल अशोक मौर्य, अशोक सोनकर, अभिषेक सिंह, शजल सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, विन्ध्वासिनी उपाध्याय, ओम प्रकाश वर्मा, जीतेन्द्र गुप्ता, ज्योति श्रीवास्तव, शिवानी मौर्या, मो. खालिद, राजबहादुर यादव, रुपेश सिंह, पंकज सिंह, देवमणि त्रिपाठी, ध्रुवराज योगी, नेम चन्द्र, प्रमोद शुक्ला, अनिल चौधरी आदि उपस्थित रहे।








