एलआईसी अभिकर्ता फेडरेशन के मंडलीय चुनाव में संजय कुमार सिंह अध्यक्ष व त्रिभुवन यादव सचिव निर्वाचित

एलआईसी अभिकर्ता फेडरेशन के मंडलीय चुनाव में संजय कुमार सिंह अध्यक्ष व त्रिभुवन यादव सचिव निर्वाचित

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              लाइफ इंश्योरेंस एजेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (लिआफी)-1964,डिविजनल काउंसिल वाराणसी के जनरल काउंसिल पदाधिकारियों का चुनाव रविवार को वाराणसी के पांडेयपुर स्थित एक होटल में संपन्न हुआ।चुनाव में वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाले जौनपुर समेत विभिन्न जनपदों की एलआईसी शाखाओं के अभिकर्ता प्रतिनिधियों ने भाग लिया।बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने की।
वहीं चुनावी प्रक्रिया लिआफी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के सदस्य अवधेश कुमार पांडेय की देखरेख में संपन्न हुई।वाराणसी के अलावा जौनपुर,बलिया,गाजीपुर,चंदौली,सोनभद्र,मिर्जापुर और भदोही जनपद की एलआईसी की 18 शाखाओं तथा छह सेटेलाइट शाखाओं के अभिकर्ता प्रतिनिधि चुनाव में शामिल हुए।अध्यक्ष पद के चुनाव में संजय कुमार सिंह ने 47 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुशील चंद दूबे को 12 मतों के अंतर से पराजित किया।
वहीं सचिव पद पर त्रिभुवन यादव ने 55 मत प्राप्त कर निर्वतमान सचिव रमेश गिरी को 28 मतों के भारी अंतर से शिकस्त दी।बैठक का संचालन रमेश गिरी ने किया, जबकि मंडल कोषाध्यक्ष भोला नाथ पटेल ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं अभिकर्ता प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर अरुण पाठक,राजीव सिंह,संतोष मिश्रा, शैलेष सिंह,पंकज राय,विजय बहादुर यादव,विजय रघुवंशी,वीरेंद्र सिंह,अखिलेश सिंह,नंदलाल माधव यादव,राम निवास यादव,अशोक द्विवेदी,बैकुंठ कुशवाहा,गीता यादव,नंदलाल चौहान,अरुण मिश्रा, मनोज सिंह,संजय तिवारी समेत बड़ी संख्या में अभिकर्ता प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Previous articleस्वतंत्रता दिवस पर दौड़ेगा जौनपुर, क्रॉस कंट्री रेस में दिखेगा खिलाड़ियों का दम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?