छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे

छात्राओं ने निकाली तिरंगा रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
             आजादी का अमृत महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इण्टर कॉलेज भारती विद्यापीठ से छात्राओं ने भव्य तिरंगा रैली निकाली।हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक निकली छात्राओं ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।रैली का शुभारंभ सह जिला विद्यालय निरीक्षक विवेक कुमार सिंह एवं जिला को-ऑर्डिनेटर माध्यमिक शिक्षा डॉ.राजन सिंह ने किया।
अधिकारियों ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया।रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी।छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और देशभक्ति से जुड़े नारे लगाए।
रैली में शामिल छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।जगह-जगह लोगों ने रैली का स्वागत किया।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा, सफिया खान,विभा पांडेय सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Previous articleयुवती के अपहरण व छेड़खानी के आरोपी दो सिपाही जेल भेजे गए
Next articleमिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?