स्वतंत्रता दिवस पर दौड़ेगा जौनपुर, क्रॉस कंट्री रेस में दिखेगा खिलाड़ियों का दम

स्वतंत्रता दिवस पर दौड़ेगा जौनपुर, क्रॉस कंट्री रेस में दिखेगा खिलाड़ियों का दम

# 15 अगस्त को इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में पुरुषों की 5 किमी और महिलाओं की 3 किमी दौड़,प्रथम छह स्थान पाने वाले होंगे पुरस्कृत

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
               स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल विभाग की ओर से जिले में क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया जाएगा।जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में 15 अगस्त 2026 को इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिद्दीकपुर में पुरुष एवं महिला वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस आयोजित होगी।प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 7 बजे किया जाएगा।खेल अधिकारी के अनुसार पुरुष वर्ग के लिए 5 किलोमीटर और महिला वर्ग के लिए 3 किलोमीटर की दौड़ निर्धारित की गई है।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी 14 अगस्त तक स्टेडियम में पूर्व चैंपियन एथलीट कृष्ण कुमार यादव से संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले खिलाड़ियों को भी प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा।ऐसे खिलाड़ी 15 अगस्त की सुबह 6 बजे इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर अपना नाम व पता दर्ज कराते हुए मौके पर पंजीकरण करा सकेंगे।हालांकि,प्रतियोगिता में प्रविष्टि का अंतिम समय सुबह 6:30 बजे निर्धारित किया गया है।इसके बाद किसी भी खिलाड़ी की प्रविष्टि स्वीकार नहीं की जाएगी।
प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम छह स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस दौड़ का उद्देश्य खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने के साथ ही युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और स्वस्थ जीवनशैली की भावना को बढ़ावा देना है।क्रॉस कंट्री रेस को लेकर जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की उम्मीद जताई जा रही है।
Previous articleअंतिम रिपोर्ट पर उठे सवाल, एसपी से पुनर्विवेचना की गुहार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?