24.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

बाल मेला में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, विज्ञान प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम बना आकर्षण

बाल मेला में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, विज्ञान प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम बना आकर्षण

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              क्षेत्र के बादशाही स्थित फुरकानिया हायर सेकेंड्री स्कूल में रविवार को बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें खेलकूद की प्रतियोगिता कराई गई। मेला में प्रतिभागी छात्रों ने प्रदर्शनी भी लगाई। स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह बाल मेला संयुक्त रूप से इंस्टीट्यूट फॉर सोशल डेमोक्रेसी और आजाद शिक्षा केन्द्र की ओर से लगाया गया।
जोड़ी रेस में अब्दुल्ला को प्रथम और मो. फहद दूसरे स्थान पर रहे। पेंटिंग में हारिम फात्मा को पहला स्थान मिला। रस्सी कूद में अस्मिता प्रथम और मौसम दूसरे स्थान पर रहीं। रिंग थ्रो में धीरज अव्वल रहे तो रोहिणी को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। स्लो साइकिल रेस में रेशमा को प्रथम और दिव्यांगी को दूसरा स्थान मिला। आयोजक निसार अहमद खान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर मास्टर अख्तर खान, मो. इरफान, प्रधान प्रतिनिधि सिराज अहमद, अवधेश यादव, प्रभा देवी, नीलम, नेहा, कुशाग्र, मनोज, सुुफियान, दीपा विश्वकर्मा, आफ़ताब, ज्योतिका आदि रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This