शोभायात्रा में जेसीआई ने कराया जलपान

शोभायात्रा में जेसीआई ने कराया जलपान

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
             नगर के पक्का पोखरा स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत निकाली गई शोभायात्रा में सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने प्रसाद एवं पेयजल का वितरण किया। शुद्ध पेयजल और महाप्रसाद पाकर श्रद्धालुओं ने संस्था के सदस्यों को आशीर्वाद दिया।
अध्यक्ष दीपा सेठ ने बताया कि शोभायात्रा में शामिल मंदिर समिति के पदाधिकारियों, अतिथियों, श्रद्धालु महिलाओं और बच्चों समेत 700 लोगों को संस्था की तरफ से महाप्रसाद वितरित किया गया। साथ ही सभी को बोतलबंद पानी भी वितरित किया गया। कार्यक्रम संयोजक संदीप यादव ने कहा कि ईश्वर में आस्था मानव जीवन को सार्थकता एवं उद्देश्य प्रदान करती है। इसी आस्था को ध्यान में रखकर यह कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा और राम अवतार अग्रहरि का विशेष सहयोग रहा।
वितरण के दौरान पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र गांधी, दीपक जायसवाल, सौरभ सेठ, आदित्य गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, उत्कर्ष मिश्रा, आयुष अग्रहरि, आशीष प्रीतम, धीरज जायसवाल, अश्वनी अग्रहरि, अनूप गुप्ता, अनूप सेठ आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
Previous articleबाल मेला में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, विज्ञान प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम बना आकर्षण
Next articleकॉलेज के प्रबंध समिति का चुनाव गहमा गहमी के बीच हुआ सम्पन्न
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?