बिजली बिल  हेराफेरी के आरोप में एसडीओ पर एफआईआर

बिजली बिल  हेराफेरी के आरोप में एसडीओ पर एफआईआर

# आईजीआरएस पोर्टल पर भ्रामक रिपोर्ट लगाने का भी आरोप,जांच शुरु

आजमगढ़। 
तहलका 24×7 
             विद्युत विभाग के एक उपखंड अधिकारी (एसडीओ) पर बिजली बिल में कथित हेराफेरी करने और आईजीआरएस पोर्टल पर भ्रामक रिपोर्ट लगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।यह कार्रवाई अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड-चतुर्थ,फूलपुर की तहरीर पर थाना अहरौला में की गई।मामले के सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार विद्युत वितरण उपखंड-माहुल में तैनात एसडीओ महेश कुमार गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंने ग्राम पकड़ी,अहरौला निवासी उपभोक्ता सच्चिदानंद गुप्ता के बिजली बिल में बिना किसी वैध आधार के संशोधन कर दिया।आरोप है कि इस संशोधन के चलते उपभोक्ता पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ गया और उसे मानसिक रुप से भी परेशान होना पड़ा।मामले में यह भी आरोप लगाया गया है कि उपभोक्ता द्वारा आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद एसडीओ ने तथ्यों को छिपाते हुए भ्रामक और असत्य आख्या प्रस्तुत कर दी।
अधिशासी अभियंता एचके प्रजापति ने थाना माहुल में तहरीर देकर एसडीओ के खिलाफ विधिक कार्रवाई की मांग की थी।तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे,उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleपत्नी और पिता के कथित अवैध संबंधों से परेशान युवक ने दोनों को गोली से उड़ाया
Next articleतहसील जा रहे बाइक सवार दो रिटायर्ड कर्मचारियों की सड़क हादसे में मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?