बिहार पीसीएस में चयनित सात्विक को भावुक विदाई, प्रशिक्षण के लिए गया रवाना
लम्भुआ, सुल्तानपुर।
तहलका 24×7
मंगलवार को शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मुरली का माहौल गर्व और भावुकता से भर गया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं लम्भुआ ब्लॉक के अध्यक्ष रणवीर सिंह के भतीजे सात्विक सिंह पुत्र रणधीर सिंह का चयन बिहार पीसीएस में होने पर विद्यालय के बच्चों और साथी शिक्षकों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।चयन के बाद सात्विक प्रशिक्षण के लिए रवाना हुए।

बताया गया कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा गुरुवार को पटना में सात्विक को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।रवाना होने से पूर्व विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने सात्विक को तिलक लगाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया।इसके बाद उनकी आरती उतारकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस भावुक क्षण में सात्विक के दादा उदयभान सिंह की आंखें नम हो गईं।

पिता रणधीर सिंह और चाचा रणवीर सिंह ने उत्साह और गर्व के साथ उन्हें विदा किया।विद्यालय परिवार और उपस्थित लोगों ने सात्विक की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महेंद्र प्रताप चौरसिया,उमेश चंद्र चौबे, प्रीति सिंह,सुजीत पांडेय समेत विद्यालय के शिक्षक, बच्चे और अन्य लोग मौजूद रहे।

















