बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक सवार मजदूरों को रौंदा,एक की मौत
जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के उसरा बाजार पावर हाउस के पास रविवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो मजदूरों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-731 हाईवे पर जाम लगा दिया,जिससे काफी देर तक यातायात बाधित रहा।

सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गई।
मृतक की पहचान पट्टी दयाल गांव निवासी चंचल उर्फ पट्टू के रूप में हुई है।वहीं हादसे में गंभीर रुप से घायल विनोद उर्फ नारद का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो संख्या UP 65 CE 4855 वाराणसी की तरफ जा रही थी।उसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर बाइक सवार मजदूरों को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।घटना से नाराज ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरु कर दिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरु कर दी है।


















