बैरियर लगाकर की जाने वाली वसूली पर व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी, सौंपा ज्ञापन

बैरियर लगाकर की जाने वाली वसूली पर व्यापार मंडल ने जताई नाराजगी, सौंपा ज्ञापन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सोमवार को तहसील से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया। मां शीतला चौकियां के व्यापारियों एवं दर्शनार्थियों को नवरात्र मेले में होने वाली परेशानियों के बारे में बताया। बैरियर लगाकर की जा रही वसूली पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल व चौकियां व्यापार मंडल अध्यक्ष नितेश साहू ने डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर पवन कुमार सिंह को सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि शांति समिति की बैठक में स्थानीय व्यापार मण्डल को कभी शामिल नहीं किया गया। जिसके कारण आए दिन बैरियर को लेकर व्यापारियों में तनाव बना रहता है। आम आदमी से अवैध वसूली पुलिस प्रशासन की सह पर किया जाता है। बीते चार महीने से मनमानी तरीके से शुक्रवार और सोमवार को बैरियर लगा दिया जाता है। जिससे व्यापारियों एवं व्यवस्था अधिकारियों के बीच किचकिच होती रहती है। नवरात्र मेले के दौरान चेन स्नेचिंग व जेब कटने की तमाम घटनाएं होती हैं। जिसमें दुर्व्यवस्था का प्रमुख कारण भीख मांगने के रूप में अपराधी तत्व सक्रिय रहते हैं। पुलिस और व्यापारियों के बीच सामंजस्य स्थापित हो ताकि आए दिन आने वाली कठिनाईयों को दूर किया जा सके।

यात्रियों के लिए जिला पंचायत द्वारा बनाए गए विश्रामालय को सुव्यवस्थित करते हुए पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। व्यापार मंडल ने मांग किया कि समस्त मेला क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा जाए। जितने रास्ते मंदिर की तरफ जाते हैं सभी तरफ से लाइन लगाई जाए। जिससे भीड़ का दबाव कम हो सके। इस मौके पर आशुतोष जायसवाल, संजीव साहू, राकेश कुमार गुप्ता, जीशान खान, सुशील गुप्ता, शिवशम्भू नाथ प्रजापति, राहुल गुप्ता, मो. हुसैन, कृष्ण कुमार यादव, लवकुश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : खाद्यान्न की कालाबाजारी में कोटेदार की दुकान निलंबित, मुकदमा दर्ज 
Next articleहत्या के प्रयास के मामले में आरपीएफ जवान समेत दो पर एफआईआर का आदेश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?