ब्राह्मण बेटियों पर टिप्पणी करने वाले पर कानूनी शिकंजा

ब्राह्मण बेटियों पर टिप्पणी करने वाले पर कानूनी शिकंजा

# आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के खिलाफ यूपी में मुकदमा दायर

लखनऊ। 
तहलका 24×7 
              ब्राह्मण समाज की बेटियों के खिलाफ कथित रुप से अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अरुण उपाध्याय ने मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के विरुद्ध न्यायालय में परिवाद दायर किया। परिवादी की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने न्यायालय से आरोपी को तलब करने और कानून के तहत दंडित करने की मांग की है।
कोर्ट में दाखिल परिवाद के अनुसार 26 नवंबर को एक समाचार पत्र में प्रकाशित आईएएस संतोष वर्मा के बयान को पढ़कर परिवादी की भावनाएं आहत हुईं। आरोप है कि आरक्षण के मुद्दे पर दिए गए बयान में ब्राह्मण समाज की बेटियों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। इस मामले की सुनवाई मंगलवार को दोपहर तीन बजे एसीजेएम प्रथम शुभम वर्मा की अदालत में हुई।
Previous article500 असहायों को मिला सर्दी से बचाव का सहारा
Next articleग्राहक सेवा केंद्र संचालक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?