भड़काऊ पोस्ट को लेकर नाराज भाजपाइयों ने दी तहरीर

भड़काऊ पोस्ट को लेकर नाराज भाजपाइयों ने दी तहरीर

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
             सोशल मीडिया पर कथित भड़काऊ पोस्ट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली।मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलपुर थाने पहुंचकर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।आरोप है कि सुभासपा नेता एवं जगदीशपुर निवासी अक्षय राजभर द्वारा फेसबुक के माध्यम से लगातार आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट की जा रही है,जिससे सामाजिक एवं धार्मिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इन पोस्टों के जरिए समाज में वैमनस्यता फैलाने तथा लोगों को उकसाने का प्रयास किया जा रहा है। दिए गए प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए जाते हैं।कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी एवं उसके सहयोगियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह,जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह,महेंद्र राजभर, कैलाश राजभर,राजकुमार राजभर,गणेश प्रजापति,रमेश पटेल,कन्हैया पटेल,हैसिला पांडेय,दीपक सिंह,संतोष सिंह,दिनेश सिंह,संदीप राय, डॉ. शिवा सिंह,गुड्डू सिंह,प्रताप सोनकर,अनुपम सिंह,अतुल रावत बेलवा,प्रिंस गुप्ता,विनय श्रीवास्तव,नीलेश दूबे आज़ाद,राजन सिंह, महेश सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Previous articleNEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: क्या है पूरा विवाद?
Next articleग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर मारपीट का आरोप, युवक घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?