ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर मारपीट का आरोप, युवक घायल

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पर मारपीट का आरोप, युवक घायल

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
               यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र पर रुपये निकालने पहुंचे दम्पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।नोट बदलने को लेकर हुए विवाद में केंद्र संचालक पर पानी की बोतल से हमला करने का आरोप लगा है।घटना में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जानकारी के अनुसार अरनौला निवासी अमरीता पत्नी धीरज अपनी बहन समरीता के साथ खेतासराय स्थित ग्राहक सेवा केंद्र पर रुपये निकालने पहुंची थी।
अमरीता का मायका नौली गांव में है, जहां उसकी बहन की शादी तय है।शादी की खरीदारी के लिए उसने बैंक खाते से पांच हजार रुपये निकाले थे।आरोप है कि निकाले गए रुपयों में तीन हजार रुपये के नोटों पर रंग लगा हुआ था।इसी को लेकर अमरीता और उसकी बहन नोट बदलवाने के लिए दोबारा ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचीं।बताया जाता है कि नोट बदलने की बात को लेकर केंद्र संचालक से कहासुनी हो गई।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर संचालक ने पानी की बोतल से धीरज के सिर पर हमला कर दिया।हमले में उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।वहीं स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।
Previous articleभड़काऊ पोस्ट को लेकर नाराज भाजपाइयों ने दी तहरीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?