भतीजे को बचाने में नहर में डूबा युवक लापता
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव के पास नहर में एक व्यक्ति भतीजे को बचाने के चक्कर में खुद डूब गया और लापता हो गया। करीब 5 किलोमीटर तक नहर में खोजबीन की गई लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।बता दें कि बहाऊदीनपुर गांव निवासी संतोष यादव शारदा सहायक खंड 32 नहर के पास ही पशुपालन से दूध का कारोबार करता है।

नहर इस समय काफी उफनाई है और वह पुल से न जाकर सीधे नहर पार करने के लिए भतीजे आर्यन (7) को कंधे पर बैठाकर घर की तरफ जाने लगा। जैसे वह नहर के किनारे पहुंचा, उसका पैर फिसल गया। इस दौरान वह बच्चे को उठाकर नहर के किनारे पर फेंक दिया और खुद संतुलन खो बैठा और नहर में डूब गया।
मामले की सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन संतोष का पता चला।

लोगों ने खोजबीन के लिए अनुभवी तैराक व गोताखोर को भी बुलाया और करीब नहर में 5 किलोमीटर चांदी गहना से दुधौरा तक खोजबीन की लेकिन लापता संतोष नहीं मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस तलाश में जुटी रही। परिजनों में अनहोनी की आशंका बनी हुई है। बेटे आदर्श (18) पुत्री आरुषि (7) शिबू (17) पत्नी और परिवार का रो रोकर बुला हाल है।

















