भदोही : मत्स्य विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
# सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए लिया था घूस
भदोही।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
मछली पालन के लिए एक तालाब के अनुदान के सिलसिले में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए मत्स्य विकास अधिकारी (एफडीओ) को विजिलिंस टीम ने बृहस्पतिवार को रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर टीम साथ ले गई।

औराई विकास खंड के भगवानपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने मत्स्य पालन के उद्देश्य से मत्स्य विभाग में अनुदान के लिए संपर्क किया। अनुदान से जुड़ी पत्रावली बनवाने और आगे की कार्यवाही के लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अनुरोध किया। उनका आरोप है कि करीब चार महीने तक फाइल आगे ही नहीं बढ़ी। इसी दौरान मत्स्य विकास अधिकारी औराई नवीन मिश्रा ने सुविधा शुल्क की मांग की। आरोप लगाया कि लाभार्थी से दस हजार रुपये की मांग की गई।














