भदोही : सर्राफा कारोबारी लूटकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, आठ लाख की हुई थी लूट 

भदोही : सर्राफा कारोबारी लूटकांड का चौथा आरोपी गिरफ्तार, आठ लाख की हुई थी लूट 

# 50 हजार का इनामी बदमाश को गुजरात के बड़ोदरा से गिरफ्तार 

# भदोही की क्राइम ब्रांच और चौरी पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता

भदोही/वाराणसी।
मनीष वर्मा 
तहलका 24×7
                भदोही जिले की क्राइम ब्रांच और चौरी पुलिस को 50 हजार के इनामी बदमाश को गुजरात के बड़ोदरा से गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। चौरी के सर्राफा कारोबारी से करीब आठ लाख के लूटकांड में यह चौथा आरोपी है। तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस उसे ट्राजिंड रिमांड पर लेकर आई है।
चौरी के समालकोट निवासी जय कुमार वर्मा ने थाना चौरी में तहरीर दी थी कि 25 जून 2022 की सुबह 10.40 बजे वह पल्हैयां स्थित दुकान पर जा रहा था। कोम के हनुमान मंदिर के समीप दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे और असलहा दिखाकर सोना-चांदी और रुपये से भरा बैग लूटकर भाग गए।

# मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश दबोचे गए थे

पुलिस ने 15 दिन में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो महीने में पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार किए गए। उनके पास से चोरी के आभूषण भी बरामद हुए। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि लूट की घटना में शामिल एक अन्य वांछित नौशाद उर्फ चाचा उर्फ मुन्नू निवासी मानीकला थाना खेतासराय जनपद जौनपुर का नाम प्रकाश में आया था।
लंबे समय से वांछित की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी ने 50 हजार का पुरस्कार घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर इलेक्ट्रानिक साक्ष्य और बड़ोदरा पुलिस के सहयोग से नौशाद को बड़ोदरा (गुजरात) से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे गुजरात से ट्रांजिट रिमांड पर लाकर जनपदीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। उसके खिलाफ भदोही सहित जौनपुर में गोवध, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर और लूट सहित दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
Previous articleजौनपुर : चिल्ड्रेन डे विशेषांक ! संगीत के ऊरूज को छूना जौनपुर की बेटी विदुषी का सपना
Next articleमिर्जापुर : सुसाइड नोट लिखकर लापता किशोरी लखनऊ में मिली
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?