44 C
Delhi
Saturday, May 18, 2024

मिर्जापुर : सुसाइड नोट लिखकर लापता किशोरी लखनऊ में मिली

मिर्जापुर : सुसाइड नोट लिखकर लापता किशोरी लखनऊ में मिली

# कराया जा रहा था घरेलू काम, एक महिला गिरफ्तार

मिर्जापुर/लखनऊ।
आर एस वर्मा 
तहलका 24×7 
                  मिर्जापुर के एक गांव से सुसाइड नोट लिखकर लापता किशोरी के बरामद होने के बाद पुलिस ने रविवार को एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। महिला किशोरी को लखनऊ में अपने घर में रखकर घरेलू काम करा रही थी। इस बात की जानकारी उसने किसी को नहीं दी थी। सुसाइड नोट किन परिस्थितियों में लिखा गया, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते एक अक्तूबर को किशोरी सुसाइड नोट लिखकर लापता हो गई थी। भटौली पुल पर मिले सुसाइड नोट में किशोरी ने दुष्कर्म करने के आरोपी पर कार्रवाई नहीं किए जाने पर आत्महत्या करने की बात लिखी थी। एसडीआरएफ ने किशोरी की गंगा नदी में खोजबीन की, परंतु उसका पता नहीं चल सका था। इसके बाद एसपी ने एएसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया।
इस मामले में किशोरी के सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। एसआईटी की टीम मामले की छानबीन में जुटी थी। पुलिस को भरोसा था कि किशोरी ने खुदकुशी नहीं की है। सर्विलांस आदि से छानबीन कर पुलिस ने उसका पता लगाया। शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी को लखनऊ से बरामद करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस बीच पुलिस किशोरी के सुसाइड नोट लिखे जाने के मामले की जांच में भी जुटी थी।
छानबीन के दौरान पुलिस ने रविवार को गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र निवासी राधा देवी को गिरफ्तार किया। सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि महिला से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि किशोरी उसे ट्रेन में यात्रा के दौरान मिली थी। व्यक्तिगत स्वार्थ को सिद्ध करने की नीयत से बहलाकर अपने घर में घरेलू काम करा रही थी। महिला ने किशोरी के परिजनों और पुलिस को सूचना नहीं दी थी।

# दुष्कर्म के आरोपी के परिजनों को मिली राहत

किशोरी द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट लिखा गया था। मामले में तीन पर मुकदमा दर्ज कर एक को जेल भेजा गया था। झूठे आरोप में जेल जाने के बाद युवक के परिजन परेशान थे। शुक्रवार को किशोरी के मिलने के बाद आरोपी युवक के परिजनों ने भी राहत की सांस ली। पिता ने बताया कि उनको पूरी उम्मीद थी कि पुलिस मामले की सही जांच कर उनको न्याय दिलाएगी। 
एसपी ने बताया कि किशोरी को सकुशल लखनऊ से बरामद कर लिया गया है। घटना की जांच कराई जा रही है कि सुसाइड नोट किन परिस्थितियों में रखा गया। जांच की जा रही है कि इसमें कौन से लोग शामिल थे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37410596
Total Visitors
394
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

स्कूल में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

स्कूल में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सेंट जेवियर्स स्कूल...

More Articles Like This