भाभी के इश्क ने ली देवर की जान
जयपुर।
तहलका 24×7
कोटा जिले के रानपुर थानान्तर्गत डोल्या गांव में एक खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है। यहां जंगल में एक युवक की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भंवरलाल भील के रूप में हुई है, जो जंगल में गोंद तोड़ने गया था। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की।

कुछ दूरी पर उसका शव मिला, जिसके पैर बेल्ट से बंधे हुए थे और सिर पर डंडे से हमले के निशान थे।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भंवरलाल अपने बड़े भाई की अनुपस्थिति में भाभी के साथ रहता था। मृतक के चाचा के मुताबिक उसकी भाभी का गांव के ही युवक हेमराज से दो साल से अफेयर था।

भंवरलाल को जब इस रिश्ते की जानकारी हुई, तो उसने इसका विरोध किया। इस कारण उसकी हेमराज से कहासुनी और झगड़ा भी हुआ। पुलिस को शक है कि इसी रंजिश के चलते हेमराज ने अपने दोस्त बबलू के साथ मिलकर भंवरलाल की हत्या कर दी। दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी
















