6.1 C
Delhi
Thursday, January 15, 2026

भीषण आग और विस्फोट से दहल उठा जिले का एक थाना

भीषण आग और विस्फोट से दहल उठा जिले का एक थाना

जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
            जिले के मुगरा बादशाहपुर थाना परिसर में कार्यालय के पीछे रखे पटाखों में हुए विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। घटना से यहां पर खड़े कई छोटे बड़े वाहन जल गए। फायर ब्रिगेड की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।थाने में कार्यालय के पीछे जब्त और सीज किए हुए वाहन खड़े किए जाते हैं।
इसी जगह पर पूर्व में  अवैध पटाखा कारोबाी से जब्त किए गए पटाखे रखे हुए थे। जिसमें मंगलवार दोपहर में अचानक विस्फोट हो गया और आग लग गई। पटाखों के धमाके से आसपास के दुकानदार सहम गए। बगल में तिराहे पर भगदड़ का माहौल हो गया। जब तक कोई कुछ समझ पाता, आग भीषण रुप लेकर बगल में खड़े कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस के जवान और आसपास के लोग आग पर काबू पाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड टीम बुलाई गई, जिसकी मदद से घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

नीलगाय को बचाने में कार पलटी, चार घायल, मासूम सुरक्षित

नीलगाय को बचाने में कार पलटी, चार घायल, मासूम सुरक्षित जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7               जफराबाद थाना...

More Articles Like This