सोशल मीडिया इंटग्राम पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला युवक पहुंचा सलाखों के पीछे

सोशल मीडिया इंटग्राम पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाला युवक पहुंचा सलाखों के पीछे

खेतासराय, जौनपुर।
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भगवान श्रीराम के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने वाले युवक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत मिलने के बाद की गई।
थानाध्यक्ष रामाश्रय ने बताया कि साकिब पुत्र मो. मकबूल निवासी सेठूआपारा थाना खुटहन, द्वारा भगवान श्रीराम के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी, जिसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया था। यह पोस्ट हिंदू धर्म के अनुयायियों की आस्था को ठेस पहुंचाने वाली थी। शिकायत मिलते ही लेते हुए पोस्टकर्ता की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
Previous articleबंद मकान का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी
Next articleभीषण आग और विस्फोट से दहल उठा जिले का एक थाना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?